उद्योग मंत्री 4 से 7 अगस्त तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे

उद्योग मंत्री 4 से 7 अगस्त तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे

उद्योग मंत्री 4 से 7 अगस्त तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे

 

हर्षवर्धन चौहान 4 से 7 अगस्त, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के साथ-साथ जन समस्याएं भी सुनेंगे।

 

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 4 अगस्त को उद्योग मंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थल चनालग, ग्राम पंचायत लाना-बाका, तहसील पच्छाद में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

5 अगस्त को वे ग्राम पंचायत कांति मश्वा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का उद्घाटन करेंगे।

 

6 अगस्त को उद्योग मंत्री शिलाई स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे।

 

7 अगस्त को वे विकास खंड शिलाई के नव चयनित एवं नव सम्मिलित बीपीएल परिवारों के साथ विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय, शिलाई में आयोजित इंटरैक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Related posts

Leave a Comment